Creativities

Please send your Shero-Shairi, Kavitayan etc to info@baraunians.com with Subject Creativity.

Poem Submitted by Subodh Kumar Bhatta (1985) - 24-Aug-2009 21:10


Here is a poem I am writing since last 3 years now and its still incomplete:-). Difficult to believe, but its true. Time is always an issue. Theme is Truth and its inspired from Vedanta Darsana (In case you have difficulty in reading/viewing it, then let me know).

क्या दुविधा हे, मैं सोचता हूँ तो मैं हूँ
या
मैं हूँ तो सोचता हूँ
इस उधेड़बुन में चला जा रहा था 
तभी देखा सुदूर शितिज पर 
एक होते धरा व् सूर्य 
दुविधा और गहराई
क्यूंकि सत्य हे कितना विचित्र 
आँखों देखा ही झूठ हो गया !

फिर ख्याल आया, इसमे सत्य का क्या हे दोष 
एक सत्य तो हे नश्वर 
दूसरा सत्य अनुभूति हे हमारी
उपजी 
सिमित मन मस्तिस्क व् सांसारिक मर्यादाओं से !

और हम बेठें हैं बांधे खुदको इनमे 
जिनसे निकल सकते हैं हम, सत्य को ढूँढ सकते हैं हम 
थोडी सी उदारता, थोडी सी शालीनता के साथ 
आँख-मन का समागम कर 
दृष्टि के साथ विवेक का विश्लेषण कर 

To be continued...

Cheers
सुबोध 


Poems Submitted by Vibha Tailang (Chaudhary) (1983) - 17-Nov-2009 10:40

शायद

यवनिका डाल दे जब समय बरबस
उन क्षणों
पर
जो बीते हैं साथ चलते काफिलों में
याद कर लेना
किसी निस्तब्ध रजनी में
विगत की रेत पर
सोए पड़े पदचिन्ह
तब तुमको
शायद
ज़िन्दगी का अर्थ दे देंगे


रफ़्तार


अब हम जीवन की दौड़ में

बहुत तेज़ दौड़ने लगें हैं
इसीलिए
खिड़की के बाहर
रफ़्तार से दौड़ते हुए

पेड़ों इमारतों को पीछे छोड़ते हुए
सूरज को देखना

अब हमारे लिए
कोई मायने नहीं रखता



रिक्तता का दुःख

हर रोज़
मैं देखती थी
पेड़ से लगी
उस सूखी डाली को
आज वह नहीं है
और
उसके स्थान पर
एक अपरिमाणित शून्य
पसर गया है.

वह स्वयं ही
टूटकर
गिर गयी होगी
पिछली रात
क्योंकि
सूखी डाली का टूटना
या
पेड़ से लगे
रहना
समानार्थी स्थितियां
हैं
फिर भी
मुझे दुःख है
मैं जानती हूँ

यह दुःख
सूखी डाली के टूट जाने का नहीं
बल्कि
उस रिक्तता का है
जो
किसी
की भी
शाश्वत अनुपस्थिति से
निर्मित होती है.
क्यों मित्रों
पुरानी यादें
कुछ ऐसी ही होती हैं !
हैं न !!!

Poems Submitted by Vibha Tailang (Chaudhary) (1983) - 26-Nov-2009 10:40

Dedicated to the 26/11 memory

और अब कब तक सहेंगे ...??
आत्तंक के साये में अब और न जियेंगे !!
यह शुरुआत है एक जंग, हर गलत के खिलाफ
जो हाथ मारने को उठे निर्दोष को, वह रोक दिए जायेंगे !!
आतंक मन पर हो या तन पर
अब और ना सहे जायेंगे, अब और ना सहे जायें.
हमारी मान्शक्ति, भारी पड़ेगी उन् सब हथियारों पर
यह आनेवाले हर दिन में, हम साबित कर बतायेंगे
हम सिर्फ बातों के धनी, कागज़ के शेर नहीं
हम अब और ना सहेंगे,
आवाज़ रोज़ उठाएंगे और इससे साबित कर बतायेंगे !!!
कि
पार्लिआमेंट हो या देश का कोई हिस्सा,
अब हम आतंक के काले साये को मन पर भी नहीं छाने देंगे !!!
हम तैयार हैं किसी जाँच परख के लिए
पर अब और कब तक सहेंगे ...अब और कब तक सहेंगे ???
भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, अमेरिका ...जो भी हो
जवाब चाहिए....????
अब हम आतंक के साये में और ना जियेंगे
और ना जियेंगे !!!
यह है शपथ ! यह है शपथ !
मुंबई के शहीदों को याद कर उन सबको श्रधांजलि
जो जो इंनके शिकार हुए, और हमारे लिए लड़ कर शहीद हुए !!!

विभा तैलंग (चौधरी) (१९८३)


Poems Submitted by Vibha Tailang (Chaudhary) (1983) - 12-Jan-2010 10:20

Koun Hoon Main???
Sochti hoon aaj mein kaun hoon???
Papa ki vah beti jo chaand ke liye machalti thi???
Mummy ki beti jo roti mein nakhshe dekhti thi??
woh bahen! jo frock ko ghaghra samajh thirakti thi??
School ki woh shishya jo kitaabon mein se, saras kisse doondh nikalti thi???
Ya woh jo sir aur madame ki shaklon mein kalpanik patron ke chehre dhoondhti thi??
Ya aap sab ki saheli, Jo aam ke aaambia todhti,kuddti-fandhti,
Khelti,bhagti,hansti,gungunati
Har Pal mein kucch naye sapnein buunti
kucch bholi,kucch buddhu,thodi badhmash,kucch dheemi
Jeevan ki chaahat mein hur ore 
Sabke shabdon aur chehron ko uukereti 
woh ladki joh 'baraunians' ke jazbe ko liye delhi pahunchi???
Aaj bhi Chaand-Suraj meinn, mein Bhavishya dekhti hoon!!
Nakshe ko roti mein kaid ker, Roti ko sabko baant dena chahti hoon!!
Ittihaas ke paanne, aaj bhi kucch seekh aur sabak dete hain!!
Pustkon ke aakshar rengtein se, bhavishya ki lakeerein khinchate hain!!
Jivan ki seedhiyon ganeet ke jodh-ghatav sarekhe se,
gurujanon ke bol rah deekhatein hain !!!
Aap mitron ka jazba, sanjeevni aaushdhi ki tarah,
Yadon mein se nikal ker,lighthouse benn jate hein!!
Aap sabke jazbe ko naman, aap sab special hain!!!

Vibha Tailang (1983)


Video Submitted by Atul Gupta (1981) - 31-Aug-2009 10:49
A very touching short movie by Pilavios. Must see for all sons.

"Faith" makes all things possible,
"Hope" makes all things happen and
"Love" makes all things beautiful.
Wish you get all three in every moment of your life.

Comments